नई दिल्ली.
दुनिया में अब तक का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। इसका सबसे अधिक असर रूस में रहा है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 रही जो रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में असर रहा। भूकंप का केन्द्र जमीन से 19.3 किमी गहराई में था।भारतीय समयानुसार बुधवार अलसवेरे 4.54 बजे यह आया। इस भूकंप की वजह से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूकंप के चलते जापान में भी सावधानी बरती जा रही है। जापान की राजधानी टोक्यो में 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही जापान में फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को भी खाली करवा दिया गया है। भूकंप से अमेरिका के लास्का तक सुनामी लहरें पहुंच गई। हालांकि रूस ने दावा किया है कि इस भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह पांच भूकंप अब तक के सबसे खतरनाक रहे
पहला : चिली में आया, 9.5 तीव्रता
1960 में चिली के बिओबियो में आया था। इसकी तीव्रता 9.5 थी। इसे ग्रेट चिली भूंकप कहा जाता है। इस भूकंप से 1655 लोगों की जान चली गई। करीब 20 लाख लोग बेघर हो गए थे।
दूसरा : अमेरिका में आया, 9.2 तीव्रता
दूसरा बड़ा भूकंप 1964 में आया था। इसकी तीव्रता 9.2 थी। यह अमेरिका के अलास्का में आया था। इसे ग्रेट अलास्का भूकंप कहा गया। इसमें 130 लोगों की जान व करीब 2.3 अरब डॉलर का नुकसान हो गया था।
तीसरा : इंडोनेशिया में आया, 9.1 तीव्रता
2004 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 9.1 रही। यह इंडोनेशिया के सुमात्रा में आया। यह 21 वीं सदी का सबसे खतरनाक भूकंप था। इससे 2.80 लाख लोगों की जान चली गई। साथ ही 11 लाख लोग बेघर हो गए थे।
चौथा : जापान में 9.1 तीव्रता से आया
जापान के तोहाकू शहर में 2011 के दौरान यह भूकंप आया। इस भूकंप को जापन के परमाणु रिएक्टर विस्फोट के लिए जाना जाता है। इस भूकंप से 15 हजार मौते व 1.30 लाख लोग बेघर हो गए थे।
पांचवा : 9.0 तीव्रता से रूस में आया
छठे से पहले पांचवा खतरनाक भूकंप भी रूस में आया था। यह कामचटका में 1952 के दौरान आया। यह दुनिया में 9.0 तीव्रता वाल पहला भूकंप रिकॉर्ड हुआ था। इससे रूस को 10 लाख डॉलर का नुकसान हुआ।