पत्नी से मिलने के लिए आया था पति, पत्नी किसी दूसरे के साथ हो रही थी हमबिस्तर, क्रोध में पत्नी को काट डाला

पटना.
बिहार के मोतिहारी में एक महिला की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अवैध संबंध थे। हत्या मृतका के पति ने ही की थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था, पत्नी ने उसके साथ रंगरंगेलिया मनाते हुए देखा तो गुस्सा हो गया एवं पत्नी को काट डाला। घटना बुधवार की है। पति को भी पुलिस ने 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में यह घटना हुआ। मृतका की पहचान डुमरिया घाट के खेदलपुरा निवासी मालती देवी 30 वर्षीय के रूप में हुई।

7 साल पहले हुई थी शादी
मालती देवी की शादी करीब 7 साल पहले सुबोध माझी से हुई थी। दोनों के बीच रिश्ते लंबे समय से सही नहीं चल रहे थे। मालती देवी अपने मायके में ज्यादातर रहती थी। दोनों के एक पांच साल का बच्चा भी है।

पति आया था पत्नी के पास, वो दूसरे के साथ थी
जानकारी के अनुसार सुबोध माझी 5 दिनों से अपने ससुराल आया हुआ था। बुधवार को वो अपने घर के बाहर सो रहा था तभी मृतका ने किसी अन्य पुरुष को बुला दिया। सुबोध माझी निंद से जागा तो पत्नी किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालात में रंगरंगेलिया मना रही थी। यह सब अपनी आंखों से देखने के बाद सुबोध माझाी आगबबूला हो गया। गुस्से पर काबू नहीं करते हुए उसने सीधी कुल्हाड़ृी उठाई और मालती देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मालती देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सुबोध माझी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुबोध माझी की तलाशी शुरू की। पुलिस ने टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को बनकट से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के बताए जगह से हथियार कुल्हाडी भी बरामद कर दी। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जांच में सामने आ रहा है कि हत्या कथित अवैध संबंधों के कारण हुई है। यह सब कदम आरोपी पति ने क्रोध में उठा लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *