भारत का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट : महिला डॉक्टर को 3 महीने अरेस्ट रख 19 करोड़ 24 लाख रुपए वसूले

गांधीनगर.
देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। यह गुजरात के गांधीनगर में एक महिला डॉक्टर को अरेस्ट रखा गया है। उसको 3 माह तक एक घर में अरेस्ट रखकर उससे 19.24 करोड़ रुपए वसूल लिए। ठगी की शुरूआत मार्च माह में शुरू हुई थी। हालांकि इसका एक आरोपी गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर में रहने वाली सीनियर महिला डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 15 मार्च को उसके पास दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताते हुए ज्योति विश्वनाथ नाम के व्यक्ति का कॉल आया। कुछ देर बाद एक पुलिस अधिकारी और एक सरकारी वकील का भी कॉल आ गया। महिला को बताया कि आपने कई लोगों को बार-बार अपमानजक संदेश भेजे है। इसी कारण आपके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। इसके लिए आपके खिलाफ मनी लॉन्डिंग का भी मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही महिला को बताया कि सादे कपड़ों में पुलिस वाले भी आपके घर के आसपास घूम रहे है। आपको जेल से बचने के लिए सारी संमति की जानकारी देनी होगी। इस पर महिला ने अपनी सारी संपति का ब्यौरा दे दिया। उसके बाद ठगों ने नया खेल रचते हुए महिला से रुपए ऐंठने शुरू किए।

सोने पर लोन लिया, एफडी तुड़वाई व शेयर भी बेचे
महिलाओं से पैसों की लगातार डिमांड कर रहे थे। उन्होने बताया कि यह रुपए भारत सरकार के सरकारी बैंक खातों में पैसे जमा हो रहे है। जांच के बाद रुपए वापिस दे दिए जाएंगे। महिला को जेल भेजने की धमकी दी। इस पर डरी महिला ने लॉकर में रखे सोने पर लोन लिया, बैंक में जमा एफडी तुड़वाई व सालों पहले खरीदे शेयर भी बेच डाले। यह सब रुपए 35 अलग-अलग बैंक खातों में ठगों ने जमा करवाए।

सूरत से एक आरोपी पकड़ा
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस स्कैम में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी सूरत से पकड़ा गया है। आरोपी लालजीभाई बलदानिया है। इसके खाते में 1 करोड़ रुपए महिला डॉक्टर ने ट्रांसफर किए थे।

ऐसे हुआ शक : पैसे लेने के बाद कॉल आने बंद हुए
महिला से आरोपियों ने 19.24 करोड़ रुपए वसूलने के बाद वीडियो कॉल या किसी भी तरीके से आने वाले कॉल बंद हो गए। उसके बाद महिला को ठगी के बारे में शक हुआ। महिला ने यह बात परिवार के साथ शेयर की। फिर पीड़िता ने गांधीनगर थाने के साइबर विभाग में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला धमकाने वाले 5 लोगों व 35 बैंक खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डर गई : आरोपियों को लॉकेशन तक भेजती थी
आरोपियों ने महिला डॉक्टर को बहुत ज्यादा डरा दिया था। महिला जहां पर भी जाती थी ठगों को वीडियो कॉल करती थी। साथ ही अपने लोकेशन तक उनको शेयर करती थी। पीड़िता अपने भतीजी की शादी में भाग लेने के लिए तीन दिन सूरत गई थी तब भी चुपके-चुपके आरोपियों को वीडियो कॉल करके अपनी मौजूदगी साबित करती थी। इसका एक ऑडियों भी वायरल हुआ है जो साइबर फ्रॉड से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *