नई दिल्ली.
प्यार पाने के लिए कोई हर कोई अनोखी हरकतें करता रहता है। परंतु एक डॉक्टर ने तो हद पार करने वाली हरकत कर दी। प्यार के खातिर उसको ऐसी सनक लगी की मौत के बाद भी प्रेमिका के साथ 7 साल तक सोता रहा। यह सब अमेरिका के एक डॉक्टर ने किया है। डॉक्टर का नाम है कार्ल टैंजलर। मूलत: तो जर्मनी निवासी है, लेकिन लंबे समय से नौकरी अमेरिका में करता रहा। अमेरिका में जाने के बाद वो मरीजों का उपचार करता था। वो अधिकांश मरीजों के घर पर जाकर उपचार करता। एक दिन वो टीबी की मरीज ऐलेना के घर पर गया। उसके बाद टीबी के कारण उपचार ईलाज निरंतर चल रहा था। इसलिए हमेशा डॉक्टर कार्ल टैंलजर उनके घर पर नियमित रूप से जाने लगा। काफी समय के बाद बातचीत होने लगी एवं धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार काफी समय तक चलता रहा। एक दिन टीबी की बीमारी के चलते ऐलेना की मौत हो गई। मौत के समाचार सुनते ही डॉक्टर चौंक गया। एवं उसकी एक सनक भरी हरकतें शुरू होने लग गई। डॉक्टर मृतक महिला के परिवार से बातचीत की एवं कहा कि ऐलेना की मकाननुमा कब्र बनाई जाए। परिवार ने अनुमति दी तो उसने बना दी।
कब्र में रखा गेट
डॉक्टर ने कब्र में एक गेट भी रखा था। उसके ताला भी लगाता था। इसकी चाबी वो अपने पास रखता। करीब 2 साल तक वो कब्र के अंदर जाता एवं उसके पास ही सो जाता था। 2 साल वहां पर रखने के बाद डॉक्टर ऐलेना की डिकंपोज बॉडी अपने घर पर लेकर चला गया। यहां पर उसने मोम आकार की गुड़िया बना दी।
लाश से बदबू नहीं आए परफ्यूम उपयोग में लेता
करीब 7 साल बित जाने के बाद भी वो ऐसी हरकत करता रहा। डॉक्टर को लाश से बदबू नहीं आए इसके लिए वो महंगे दाम में परफ्यूम खरीदकर उसका इस्तेमाल करता था। एक दिन इस पूरे मामले की जानकारी ऐलेना की बहन को लग गई। ऐलेना की बहन से इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच की एवं शव को दफनाया। साथ ही आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया। हालांकि डॉक्टर कुछ ही दिनों में बिना कोई सजा के छूट गया। क्योंकि अमेरिका में इस तरह के अपराध में कोई सजा का प्रावधान तक नहीं था।