धनश्री से तलाक पर पहली बार खुलकर बोले चहल : मुझे सुसाइड के ख्याल आने लगे, सिर्फ 2 घंटे तक सोता था, मैच में मेरा दिमाग काम नहीं करता

मुंबई.
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल पहली बार अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ हुए तलाक को लेकर खुलकर बोले है। यह सब बात उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान कही। चहल ने कहा कि वो दौर बड़ा मानसिक तनाव वाला था। तलाक की प्रक्रिया चली थी उस समय बड़ी मुश्किल से केवल दो घंटे तक निंद ले पा रहा था। मन में केवल आत्महत्या के ख्याल बार-बार आ रहे थे। मैदान में भी मेरा दिमाग चलना बंद हो चुका था। मेरे कई दोस्तों के साथ यह बात मैंने शेयर भी की। धनश्री व चहल की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। करीब चार साल तक रिश्ता अच्छा चला, लेकिन बाद में दोनों दूर हो गए थे। 20 मार्च 2025 को मुंबई की पारिवारिक कोर्ट ने मंजूरी दे दी।

सोशल मीडिया पर काफी दोनों तक जबरन साथ रहने का नाटक कर रहे थे
उन्होंने कहा कि हमारे दोनों के बीच यह सब अचानक नहीं हुआ था। यह काफी लंबी और निजी बात है। सोशल मीडिया पर कई बात छिपाई थी। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रूप में एक साथ दिखने का केवल नाटक था, बाकी सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा। उसके बाद हमारा निर्णय था कि जब तक दोनों दूर नहीं हो जाए तब तक ऐसे साथ दिखते रहे। मेरी धनश्री की महत्वकांक्षी जिंदगियों के कारण तालमेल नहीं बैठ पाया।

लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा
चहल ने कहा कि कई प्रकार की सोशल मीडिया पर अफवाल फैलीं। उस समय बहुत दु:ख हुआ। लोगों ने मुझे धोखेबाज तक कह दिया, लेकिन मैंने कोई धोखा नहीं दिया था। मैं बहुत वफादार था। किसी के साथ दिखने से अफवाह नहीं फैला सकते हो। मुझे महिलाओं का सम्मान करना बहुत आता है, क्योंकि मेरी भी दो बहिनें हैं।

डांस सीखने को लेकर संपर्क किया था धनश्री ने
धनश्री ने कुछ समय पहले चहल के संपर्क में कैसे आई उसका खुलासा कर चुकी है। डनहोंने बताया कि लॉकडाउन 2020 के समय चहल से डांस सीखने को लेकर संपर्क किया था। यहां से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। 11 दिसंबर 2020 को दोनों ने शादी कर दी। जून 2022 के बाद रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। धनश्री वर्मा कोरियोग्राफर व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *