बिहार.
बिहार में एक रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक फूफा व भतीजी के बीच गहरा प्यार हो गया। इसका अंजाम एक युवक को जान देकर चुकाना पड़ा। घटना करीब 1 माह पुरानी है। अब फूफा को राजस्थान के सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी फूफा जीवन प्रसाद को सवाई माधोपुर से शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले आरोपी गुंजा व दो शुटर्स को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पूरा मामला : बचपन से बुआ के घर पर रहती थी, फूफा से प्यार हो गया
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय गुंजा बचपन से बुआ के घर पर पढ़ती थी। वहां पर फूफा से प्यार करने लगी। गुंजा ने पुलिस को बताया कि उम्र दूगनी होने के बाद भी प्यार अंधा होने के कारण उनसे नजदीकियां बढ़ गई। काफी दिनों तक किसी को कोई शक नहीं हुआ। एक दिन दोनों घर के कमरें में रंगरगेलियां मना रहे थे तभी बुआ ने दोनों को हम बिस्तर देख लिया। यह बात घर तक पहुंची तो पिता ने सगाई करवा दी। सगाई यह गुंजा के मर्जी के खिलाफ हुई। उसने फूफा को भगाने का दबाव बनाया पर वो इसमें राजी नहीं हुए। उसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान किया।
मंडप पर सोच लिया पति की कर दूंगी हत्या
आरोपी गुंजा ने शादी तो मर्जी के खिलाफ कर दी। परंतु मंडप पर फेरा लेते हुए भी सोच लिया किया उसके पति प्रियांशु की हत्या कर दूंगी। उसके बाद फूफा को इसमें शामिल किया। फूफा बस कारोबारी है। दोनों ने मिलकर शुटर्स बुलाए एवं रेल में यात्रा कर रहे पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। घटना में पुलिस ने पत्नी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि फूफा फरार हो गया था। अब पुलिस ने सवाई माधोपुर से गिरफ्तार कर लिया।
ऐसी कई घटना चौंका रही
गुंजा समेत कई मर्डर केस समाज को चौंका रहे है। इससे पहले प्रेमी के साथ मिलकर ड्रम मर्डर, सोनम व राजा केस समेत कई मामले चौंकाने वाले घटित हो रहे है। युवा पीढ़ी प्यार में अंधी होने के बाद कोई भी सोच विचार नहीं रही है।